- तुलसी का पौधा
सबसे पहले शुरुआत तुलसी के पौधे से करते हैं, जो हर दूसरे भारतीय के घर
में आपको मिल जाएगा। हिंदूू धर्म में इसे एक तरह से लक्ष्मी का दूसरा रूप
माना गया है। सेहत के लिहाज से भी इसमें अद्भुत औषधीय गुण हैं। साथ ही
तुलसी के पौधे
बारे में यह भी कहा जाता है कि यह घर में विपत्ति को आने से रोकता है और
जिनको नहीं रोक पाता उसके संकेत देता है।घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व या
पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। यह घर से निगेटिव एनर्जी को दूर रखता है। वहीं
यह अपने चारों ओर 50 मीटर तक का वातावरण भी शुद्ध रखता है। मगर गलती से भी
तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि फिर यह आपको
फायदे की जगह काफी नुकसान पहुंचा सकता है। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व है. तुलसी के पौधे को एक तरह
से लक्ष्मी जी का रूप माना गया है. अगर आपके घर में किसी तरह की निगेटिव
एनर्जी है, तो यह पौधा उसे नष्ट करने की ताकत रखता है. लेकिन ध्यान रखें कि
तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि यह आपको
फायदे के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है. तुलसी का पौधा घर में उत्तर,
उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए. इन दिशाओँ में लगाए जाने
से तुलसी का पौधा बरकत लाता है.
- बांस का पेड़
वास्तु में बांस के पेड़ को लेकर ऐसी मान्यताएं हैं कि इसे लगाने से आपकी
तरक्की होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं घर की निगेटिव एनर्जी
भी दूर होती है। बांस के पेड़ के बारे में कहा जाता है कि यह हर वातारण में
तमाम मुश्किलों के बाद भी तेजी से बढ़ता है।
इसलिए इसे उन्नति, दीर्घ आयु और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं हिंदू धर्म के अनुसार भी बांस का घर में होना बेहद शुभ है। भगवान श्री कृष्ण हमेशा अपने पास बांस की बनी बांसुरी रखते थे। सभी शुभ अवसरों जैसे मुंडन, जनेउ व शादी आदि में बांस का जरूर उपयोग किया जाता है। इसे आप घर में कहीं भी लगा सकते हैं।
- केले का पेड़
केला भी एक दिव्य गुणों से भरा पौधा है। यह एक फलदार पौधा होने के साथ ही घर में सुख और संपत्ति का संकेत भी देता है। हिंदु धर्म के अनुसार केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है और जिन घरों में होता है उन घरों की यह आर्थिक स्थिति कभी खराब नहीं होने देता है। ईशान कोण की दिशा में इसे लगाया जाना शुभ बताया गया है।
- हल्दी का पौधा
हल्दी का पौधा लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं होती है, इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए.तुलसी की तरह हल्दी भी वरदान प्राप्त पौधा है। यह गुणकारी और चमत्कारी है। यह ऐसी चीज है जिसका हर चीज में इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि पूजा, औषधी, आहार, सौन्दर्य प्रसाधन।
- आंवले का पेड़
कहते हैं कि आंवले के पेड़ की पूजा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसकी हर रोज पूजा करने से सारे पापों का नाश भी होता है। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना अत्यंत लाभकारी माना गया है।
- अशोक का पेड़
अशोक अपने नाम के अनुसार ही शोक को दूर करने वाला और प्रसन्नता देने वाला पेड़ है। घर में इसके होने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और ऐसे घर में अकाल मृत्यु नहीं होती। इससे घर में रहने वाले लोगों के बीच आपसी प्रेम-सौहाद्र भी बढ़ता है।
- श्वेतार्क का पौधा
इसे गणपति का पौधा मानते हैं और यह दूध वाला होता है। अब वैसे तो वास्तु के हिसाब से ऐसे पौधों का घर के भीतर होना अशुभ होता है, मगर श्वेतार्क इस मामले में अपवाद है। ऐसी भी मान्यता है कि जिसके घर के समीप यह पौधा फलता-फुलता है वहां हमेशा बरकत बनी रहती है। श्वेतार्क यानि crown flower को गणपति का पौधा भी मानते हैं. ये लगाने से सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है.
- अनार का पेड़
अनार भी एक गुणकारी पौधा है। वास्तु के अनुसार, यह ग्रह दोष को दूर करने और व्यक्ति को समृद्धि बनाने वाला है। घर में अनार का पेड़ होने से ग्रह दोषों से बचा जा सकता है।
अनार का पौधा घर में लगाने से कर्जे से मुक्ति मिलती है. घर में समृद्धि आती है.
- परिजात का पौधा
परिजात के पौधे के बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि यह समुद्रमंथन से निकला था। इसके फूूल को भगवान के चरणों में चढ़ाने से स्वर्ण दान का पुण्य मिलता है और इसके घर में होने से सारे देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
- शमी का पेड़
शमी का पेड़ भी घर में होना शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में इसका संबंध शनि से जोड़ा गया है और शनि की कृपा पाने के लिए शमी का पेड़ लगाकर इसकी पूजा-उपासना की जाती है। घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर इस पौधे को लगाना शुभ बताया गया है। शमी के पेड़ के नीचे नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिक के प्रकोप से बचा जा सकता है और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा।
- गुड़हल का पौधा
गुड़हल का पौधा देखने में जितना खूबसूरत होता है, उतना ही लाभकारी भी होता है। कहा जाता है कि घर में इसे लगाने से कानून संबंधी सभी काम पूरे हो जाते हैं। वहीं इसको आप कहीं भी रख सकते हैं। पूजा भी इसका इस्तेमाल होता है।
- नारियल का पेड़
नारियल के पेड़ को भी शुभ माना गया है। कहते हैं जिस घर में नारियल के पेड़ होते हैं, उनके मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है।
जिनके घर में नारियल के पेड़ लगे हों, उनके मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है.
- अपराजिता का पौधा
कृष्णकांता - अपराजिता का बेल जिसमे नीले रंग के फूल होते हैं. इसे लक्ष्मी का स्वरुप मानते हैं. आर्थिक समस्याएं ख़त्म होती हैं.
- गेंदा का पौधा
घर में गेंदा लगाने से आपका बृहस्पति मजबूत होता है और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है.
- अश्वगंधा
वास्तुशास्त्र के अनुसार अश्वगंधा का पेड़ लगाने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। अश्वगंधा का पेड़ अत्यन्त लोकप्रिय आयुर्वेदिक औषधि भी है जिसके कई तरह के लाभ हैं।
- बेल का पेड़
बिल्व, बेल या बेलपत्थर, भारत में होने वाला एक फल का पेड़ है। इसे रोगों को नष्ट करने की क्षमता के कारण बेल को बिल्व कहा गया है। इसके अन्य नाम हैं-शाण्डिल्रू (पीड़ा निवारक), श्री फल, सदाफल इत्यादि।
- मोरपंखी का पौधा
घर की सजावट में पेड़-पौधों का अहम रोल होता है। यह आपके घर को सुंदर बनाने के साथ-साथ आपके घर का वातावरण भी शुद्ध रखते हैं। वैसे तो हम अपने घर में कई तरह के पौधे लगाते हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे पौधे के बारे में जिसे लगाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी का वास रहेगा। आपको बता दें कि इस पौधे का नाम है मोरपंखी पौधा। इस पौधे को लगाने से आपके घर आंगन की खुशियां बनी रहेगी। जब भी आप अपने घर में मोरपंखी पौधा लगाएं इसे अकेले न लगाकर हमेशा जोड़े में लगाएं। इससे पति-पत्नी का रिश्ता सही रहता है। हमेशा दोनों लोगों में प्यार बना रहता है। घर के अंदर कभी भी नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।

















Comments
Post a Comment