कपूर का इस्तेमाल खास
तौर से हवन पूजन और कई ब्यूटी उत्पादों में खुशबू के साथ ही ठंडाई के लिए
किया जाता है। इस सब के अलावा कपूर और इसके तेल के कुछ चमत्कारिक लाभ भी
हैं, जो कमाल के हैं। जानने के लिए जरूर पढ़ें, कपूर के यह
* सांस लेने में तकलीफ होने पर कपूर का इस्तेमाल किया जाता है इससे सांस लेने में आ रही समस्या से राहत मिलती है।
* त्वचा की समस्याओं में कपूर का इस्तेमाल असरकारी होता है। चेहरे पर होने
वाले पिंपल्स या फिर त्वचा संबंधी कोई अन्य समस्या होने पर जरा-सा कपूर,
नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर मसाज करना असरदार है।
* शरीर के किसी भाग पर होने वाली खरोंच, घाव या फिर जल जाने पर कपूर लगाना
जलन को कम करता है। कपूर को पानी में घोलकर लगाने से घाव की जलन कम होगी
और ठंडक मिलेगी।
*अवसाद या तनाव होने पर सिर पर कपूर के तेल की मालिश करना लाभदायक
होगा। इससे आपको मानसिक तौर पर राहत मिलेगी और तनाव धीरे-धीरे कम होने
लगेगा। सिरदर्द में भी यह तरीका कारगर है।
* बालों के झड़ने पर कपूर के तेल को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बालों
का झड़ना धी-धीरे कम हो जाता है। सिर में रूसी होने पर भी कपूर का तेल
लगाने से फायदा होता है।
* जोड़ों में दर्द या शारीरिक समस्या होने पर कपूर के तेल की मालिश करने
से आराम मिलता है। यह गठिया के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
मांसपेशियों के दर्द से राहत देने में यह बेहतरीन है।
*सर्दी जुकाम और फेफड़े संबंधी रोगों में कपूर सूंघने से फायदा होता
है। विक्स, बाम जैसे कई उत्पादों को बनाने में कपूर का प्रयोग किया जाता
है।

Comments
Post a Comment